%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A1%E0%A4%BC %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%A4 %E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A4%BE
केंद्र की योजनाएंSocial welfare & Empowerment

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना – Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का आरंभ किया गया है। राज्य के 22 जिलों (पूर्वी सिंहभूम एवं सिमडेगा छोड़कर) के 226 प्रखंडों को सरकार द्वारा 29 अक्टूबर को सूखा घोषित किया गया है। राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धन राशि प्रदान की जाएगी। सभी प्रभावित इन 226 प्रखंडों के किसान परिवारों को शीघ्र ही यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। सुखाड़ का आकलन कृषि विभाग द्वारा प्रतिवेदन के अनुसार राज्य में 22 जिलों के 226 प्रखंड सूखे की चपेट में है। ऐसी स्थिति में राज्य सरकार का नैतिक उत्तरदायित्व है कि तत्काल प्रभावित किसान परिवारों को सूखा राहत राशि उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का अवलोकन(Highlights)

योजना का नाममुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना – MSRY Jharkhand
आरंभ की गईमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
उद्देश्यफसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना
विभागकृषि विभाग
लाभार्थीझारखंड के किसान परिवार
राज्य    झारखंड
साल2023
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://msry.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना क्या है? What is MSRY?

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसान परिवारों को फसल नुकसान होने पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। राज्य के किसानों को सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। जल्द ही प्रभावित किसानों को प्रारंभिक राहत राशि वितरित करने के लिए गांव और पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 30 लाख से अधिक किसान परिवारों को लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है। ताकि राज्य के किसानों को इस योजना के तहत लाभान्वित किया जा सके।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का आवेदन कैसे करें? How to apply for MSRY Jharkhand

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

•आधार कार्ड

•राशन कार्ड

•किसान आईडी कार्ड

•आय प्रमाण पत्र

•बैंक खाता विवरण

•निवास प्रमाण पत्र

•खेत का खाता नंबर

•खसरा नंबर

•पासपोर्ट साइज फोटो

•मोबाइल नंबर

Official Website – आवेदन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें:-

https://msry.jharkhand.gov.in/

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए संपर्क कैसे करें? 

किसान कॉल सेंटर नंबर पर संपर्क करे:-

Contact Details – 18001231136

आधिकारिक संपर्क सूत्र

Phone No: 0651-2490929, 2490578

Email: jhagriculture[at]gmail[dot]com

Address: Nepal House, Doranda Ranchi, Jharkhand -834002

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लाभ एवं विशेषताएं

•झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का आरंभ किया गया है।

यह भी पढ़ें ->   Education Loan Scheme by Narendra Modi

•राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए 22 जिलों के 226 प्रखंडों के प्रति किसान परिवार को मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के तहत तत्काल सूखा राहत हेतु 3500 रुपए की धन राशि प्रदान की जाएगी।

•सभी प्रभावित इन 226 प्रखंडों के किसान परिवारों को शीघ्र ही यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

•किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल पर नुकसान होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

•इस योजना को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के स्थान पर झारखंड सरकार द्वारा आरंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए पात्रता

•झारखंड मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।

•इस योजना के तहत केवल राज्य के किसान ही पात्र होंगे।

•राज्य के सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे जो पहले से किसी अन्य बीमा योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं।

FAQ’s – अन्य पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न-

सुखाड़ का पैसा कैसे चेक करें?

उत्तर-

अभी आप अपना मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप गूगल क्रोम को ओपन कर सकते हैं। उसके बाद आप सर्च बार में https://msry.jharkhand.gov.in/ टाइप करके सर्च कर सकते हैं। आपके सामने वेबसाइट आ जायेंगे फिर आपको आवेदक लॉग इन का आप्शन मिलेगा।

प्रश्न-

मुख्यमंत्री सुखाड़ का पैसा कब मिलेगा?

उत्तर-

मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के पहले चरण में राज्य के 10 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में 29 दिसंबर, 2022 को 3500 रुपये दिये जाएंगे।

इसके बाद अन्य किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जारी है।

अन्य योजनाएँ

झारखंड फसल राहत योजना 2023 – JRFRY 2023

External Links

•झारखंड

https://www.jharkhand.gov.in/